Posts Tagged ‘Chaturmas Recipes’

सूखे पुदीने की चटनी (Chutney of Dry Mint)

Pudina Chutney

Pudina Chutney

सूखे पुदीने की चटनी
सामग्री -

  • 1 कप सूखा पुदीना
  • 2 बड़े चम्मच अमचुर पाउडर
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 नींबू का रस
  • 2 हरी मिर्च (हरी मिर्च की जगह सूखी लाल मिर्च भी ले सकते है )
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/4 चम्मच काला नमक

विधि – पुदीना, अमचुर और लालमिर्च को 2 घंटे भीगा दें | फिर बारीक़ पीस लें | पुदीना -पेस्ट में सारे मसाले डाल दें | कडाही में तेल गरम करे और जीरा चटकाएं | फिर पुदीना पेस्ट डाल कर पकाए | गैस बंद करके नींबू का रस मिलाएं |

नोट – इसे कच्चा भी खाया जा सकता है |

Advertisement
नुस्खे
1 पकोड़े अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए पकोड़ों के घोल में थोडी सी अजवायन और सोंठ का पाउडर मिला देना चाहिए |
नुस्खे
2 पकोड़ों को अधिक नरम बनाने के लिए घोल में थोडा सा खाने का सोडा और १-२ चम्मच गरम तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लेना चाहिए |
नुस्खे
3 कोफ्ते तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए | ठंडे तेल में डालने से कोफ्ते फट जातें है | लेकिन कोफ्ते डालने के बाद आंच धीमी कर देनी चाहिए अन्यथा कोफ्ते अन्दर से कच्चे तरह जायेगें |
नुस्खे
4 अगर आप २ घंटे में काबुली चने भिगाना चाहती तो थर्मस में गरम पानी डालकर चने भीगा दें |
September 2010
M T W T F S S
« Jul    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930