Posts Tagged ‘Chaturmas रेसिपेस छोले’
छोले (Chhole)

Chhole
छोले
सामग्री -
- 250 ग्राम काबुली चना (रात भर पानी में भीगा )
- 50 ग्राम चना दाल (रात भर पानी में भीगी )
- 1/2कप stir-fried cabbage(गोभी)
- 1 छोटा कच्चा केला(उबालकर mesh किया हुआ)
- 1 टमाटर कटा
- 1/2 चम्मच अजवायन
- 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1/4 चम्मच सोंठ पाउडर
- 2 हरी मिर्च कटी (हरी मिर्च के स्थान पर सूखी लाल मिर्च भी ले सकते है )
- 1/2 कप सूखा हरा धनिया
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 3 बड़े चम्मच तेल
- 1 चम्मच मक्खन
- 1 चम्मच लाल मिर्च
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच काली मिर्च
- 1 चम्मच अमचुर(dried mango)
- 2 लोंग
- 6-7 आंवला
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2 तेज पत्ता
- 1 चुटकी हींग
- नमक स्वादानुसार
विधि – चना और चना दाल दोनों को आंवला, 1 चम्मच तेल और नमक के साथ कुकर में डाल कर 6-7 सिटी लगवाएं | कडाही में तेलऔर मक्खन गरम करें| फिर उसमें तेजपत्ता,हींग, जीरा और लोंग डालें |फिर अजवायन भुने |फिर बारीक़ कटी गोभी भुने | उसके बाद टमाटर डालें | फिर केला add करें | उसके बाद सारे मसाले डाल कर चलायें |अंत में चना और चना दाल डाल दें (पानी के साथ ) | 10 मिनट ढककर पकाएं | जब तेल छोड़ दे तब गैस बंद कर दे और नींबू और सूखा हरा धनिया से garnish करें |