Posts Tagged ‘सूखे पुदीने की चटनी’
सूखे पुदीने की चटनी (Chutney of Dry Mint)

Pudina Chutney
सूखे पुदीने की चटनी
सामग्री -
- 1 कप सूखा पुदीना
- 2 बड़े चम्मच अमचुर पाउडर
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 नींबू का रस
- 2 हरी मिर्च (हरी मिर्च की जगह सूखी लाल मिर्च भी ले सकते है )
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 चम्मच काला नमक
विधि – पुदीना, अमचुर और लालमिर्च को 2 घंटे भीगा दें | फिर बारीक़ पीस लें | पुदीना -पेस्ट में सारे मसाले डाल दें | कडाही में तेल गरम करे और जीरा चटकाएं | फिर पुदीना पेस्ट डाल कर पकाए | गैस बंद करके नींबू का रस मिलाएं |
नोट – इसे कच्चा भी खाया जा सकता है |