Posts Tagged ‘पुडिंग’
पत्तागोभी पुडिंग (Cabbage Puding)

Cabbage Puding
पत्तागोभी पुडिंग (Cabbage Puding)
सामग्री -
- 2 कप पत्तागोभी(बारीक़ कटी)
- 1 लीटर मलाई वाला दूध( Full Cream Milk)
- 6 चम्मच मिल्क पाउडर
- 2 बड़े चम्मच सूखे मेवे(dry fruits)
- 1 चम्मच चिरोंजी
- 1 चम्मच किशमिश
- 4 बड़े चम्मच चीनी
- 10-12 केसर के रेशे
- 1 चम्मच घी
विधि – कडाही में घी डालें | गर्म होने पर पत्तागोभी डालकर भुनें |दूसरी तरफ एक भरी तली के पेन में दूध गरम करें | इसमें दूध पाउडर और भुनी पत्तागोभीडालें | धीमी आंच पर दूध गाढा होने तक पकाएं | मिश्रण अच्छी तरह गाढा हो जाये तो उसमें कटे मेवे, चीनी और केसर को थोड़े से गुलाब जल में घोलकर मिला दें | 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं | आंच से उतारकर सर्विंग डिश में डाल कर फ्रीज़ में ठंडा होने के लिए रख दें |