Posts Tagged ‘ढोकला’
चिवडा ढोकला (Chiwada Dhokala)

Chiwada-Dhokala
चिवडा ढोकला (Chiwada Dhokala)
सामग्री -
- 2 कप पतला चिवडा
- 2 चम्मच सूजी
- 2 कप दही (Curd)
- 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच इनो (fruit salt)
तड़के के लिए -
- 1 चम्मच तेल
- 8-10 नीम पत्ते
- 2 हरी मिर्च
- चुटकी भर हींग
- 1 चम्मच राई
विधि – चिवडे को पानी से धो लें | इसमें सूजी व दही मिलाकर आधा घंटे के लिए रख दें | अब मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च मिक्स करें |non-stick कडाही में तेल गरम करे | उसमें तैयार मिश्रण और इनो डालकर चलायें | मिश्रण को धीमी आंच पर wooden-spoon से चलायें | जब मिश्रण गाढा होकर ज़माने लायक हो जाये तो उसे चिकनाई लगी थाली में जमा दें | ठंडा हो पर मनचाहे आकार में काट लें | तड़के के लिए तेल गरम करें | उसमें राई, हींग हरी मिर्च और नीम पत्ता डालें | इसे ढोकलों के ऊपर डाल दें |