नारियल की चटनी (Coconut-Chutney)


नारियल की चटनी
सामग्री -
1 कप ताजा नारियल कसा (Fresh Coconut)
2 हरी मिर्च
1/2″ अदरक का टुकडा
2 चम्मच चने की दाल
थोडी सी दालचीनी
2 लोंग(cloves)
1 चम्मच कटा हरा धनिया
1/2 नींबू का रस
1/2 चम्मच जीरा
२ चम्मच मूंगफली
२ चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच राई
5-6 नीम-पत्ता
नमक स्वादानुसार
1चुटकी गरम मसाला
1 चुटकी हींग

Coconut-Chutany

Coconut-Chutney

1चुटकी काला नमक
विधि – सबसे पहले कडाही में चने की दाल डालकर भुने हल्की सी भुन जाये तो इसमें मूंगफली ,जीरा, लोंग, दालचीनी डालकर भुनें |फिर गैस बंद करके थोडा पानी डाल कर  एक प्याले में भीगा दें | एक घंटे के बाद जार में नारियल, हरा मिर्च, अदरक, धनिया-पत्ता और प्याले में भीगायी सामग्री जार में डाल दें | बारीक़ पीस लें | अब तड़के के लिए तेल गरम करें | उसमे हींग, नीम- पत्ता और राई डालें फूटने पर चटनी में add करें | दोनों नमक और नींबू रस डालकर अच्छी तरह मिला लें | नारियल की चटनी तैयार है|

शकरकंद के गुलाब-जामुन (Sweet-Potato-Gulab-Jamun )

Sweet-Potato-Gulab-Jamun

Sweet-Potato-Gulab-Jamun

शकरकंद के गुलाब-जामुन (Sweet-Potato-Gulab-Jamun )
सामग्री -

  • 250 ग्राम उबले शकरकंद(sweet-potato)
  • 125 ग्राम milk-powder या मावा
  • 250 ग्राम चीनी की चाशनी
  • थोड़े से मखाने
  • इलायची दाना

विधि – शकरकंद को mesh करें | उसमें मावा या मिल्क-पाउडर मिलाएं | mixture अगर कड़ा लगे तो थोडा सा दूध मिला लें | बीच में 2-2मखाने और 3-4 दाने इलायची के रख कर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर पहले से गर्म घी में सुनहरा तल लें |गर्म चाशनी में डालती जाएँ | कुछ देर चाशनी में ही रखें  फिर चाशनी से निकालकर चांदी का वर्क लगा दें |

केले की पचडी

केले की पचडी
सामग्री -

  • 250 ग्राम तजा दही
  • 4 पके केले
  • 2 बड़े चम्मच नारियल और हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच सेंधा नमक
  • 1/4 चम्मच पीसी काली मिर्च
  • 1/4 चम्मच राई
  • घी तड़के के लिए
  • 1चम्मच कटा हरा धनिया

विधि – दही को अच्छी तरह फेंट लें और उसमे नमक, काली मिर्च, नारियल और हरी मिर्च का पेस्ट मिला लें | केले के पतले-पतले slice काट कर डालें | घी को गरम करके राई का तड़का बनाकर दही के ऊपर डाल दें |

पुडीमास

पुडीमास
सामग्री -

  • 5 आलू(उबले)
  • 2 बड़े चम्मच नारियल(सका हुआ)
  • 1 हरी मिर्च बारीक़ कटी
  • 1/2 चम्मच सेंधा नमक(rock – salt )
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च
  • 1/4 चम्मच राई
  • 1 चम्मच घी
  • 1 चुटकी हींग
  • 4-5 करी-पत्ते
  • 1 चम्मच कटा हरा धनिया

विधि – आलूओं को mesh करके उसमें नारियल, हरी मिर्च,सेंधा नमक, पीसी काली मिर्च मिला लें | घी गरम करके हींग, राई और करी-पत्ते का तड़का बना कर आलूओं को भुन लें | हरे धनिये से garnish करें |

स्प्रिंग अनियन परांठा(Spring Onion Parantha)

Spring Onion Parantha

Spring Onion Parantha

स्प्रिंग अनियन परांठा
सामग्री -

  • 1 कप बारीक़ कटा हरा प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 चम्मच बारीक़ कटा अदरक
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च
  • २ चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 200 ग्राम आटा
  • २ चम्मच भुना बेसन
  • तलने के लिए तेल

विधि – पानी के साथ आटा गूंध लें | कडाही में दो चम्मच तेल गरम करें | उसमे जीरा डालें | फिर उसमें हरी मिर्च और हरा प्याज डालकर भुने | फिर बाकि के मसाले डाल दें | भुना बेसन डालकर गैस बंद कर दें | ठंडा होने के बाद छोटे-छोटे गोले बना लें | आटे की लोई ले |अँगुलियों में तेल लगा कर लोई बड़ा करें | फिर भरावन का गोला  रख कर बंद कर दें | इसे बेलकर परांठे का शेप दे | तवे पर अच्छी तरह तेल लगाकर परांठे सेक लें | इसे दही या सॉस के साथ सर्व करें |

पालक पनीर(Palak-Paneer)

Palak Paneer

Palak Paneer

पालक पनीर
सामग्री -

  • 300 ग्राम पालक
  • 125 ग्राम पनीर
  • 1बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टमाटर
  • 2 प्याज
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम-मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चुटकी काला नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच कटा हरा-धनिया
  • 8-10 नीम-पत्ता
  • 3-4 चम्मच ताजा मलाई
  • 1 क्यूब चीज़
  • 1 चम्मच मक्खन
  • 1/2 कप दूध
  • 2 चम्मच तेल

विधि – पालक को अच्छी तरह धोकर मोटा काट लें | कुकर में कटा पालक डालें | फिर उसमें टमाटर(मोटा कटा) और हरी मिर्च  डालकर 5 मिनट पका लें ताकि पालक थोडा नरम हो जाये | इसे ठंडा करें और जार में डाले, प्याज(कटा) और मलाई डालकर बारीक़ पेस्ट तैयार कर लें | अब कडाही में तेल और मक्खन गरम करें | फिर जीरा और नीम-पत्ता डालें | उसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और अच्छी तरह पकाएं | अब इसमे नमक,हल्दी और लाल मिर्च मिलाएं | अब पालक पेस्ट मिलाकर चलायें | ढक्कन लगा दें | जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो उसमें दूध डालकर पनीर के क्यूब्स डालें | फिर से २ मिनट के लिए कवर कर दें | जैसे ही कडाही के किनारों में तेल नजर आने लगे तब उसमे गरम-मसाला डालकर गैस बंद कर दें |सब्जी को सर्विंग बोवल में निकालकर ग्रेटेड चीज़ से सजाएँ और ऊपर धनिया से सजाएँ | इसे बारीक़ कटा प्याज और नींबू के साथ सर्व करें |

नोट  – पनीर डालने के पहले दूध डालने से पनीर काफी नरम रहता है |

फ्रूट एंड नट चॉकलेट(Fruit & nut Chocolate)

Fruit & Nut Chocolate

Fruit & Nut Chocolate

फ्रूट एंड नट चॉकलेट
सामग्री -
250 ग्राम कुकिंग चोकलेट
50 ग्राम काजू
25 ग्राम बादाम
25ग्राम किशमिश
चॉकलेट मोल्ड
1 पैलेट नाईफ़
विधि -  चोकलेट को 5-7  मिनट डबल बव्लेर करके नरम करे | फिर किसी साफ़ और समतल जगह या फ्लैट टायल्स  पर दें तुंरत पैलेट नाईफ़ से अच्छी तरह से एकसार करें ताकि गुठली न बनाने पाए | फिर पैलेट नाईफ़ से उठाकर मोल्ड में आधा भरें और बीच में एक काजू का टुकडा, किशमिश, एक पीस बादाम डालकर मोल्ड को चॉकलेट से भरकर फ्रीज में 20-25 मिनट के लिए रख दें | मोल्ड से निकालकर सर्व करें |

चोको बिस्किट्स (Choco Biscuits)

Choco-Biscuits

Choco-Biscuits

चोको बिस्किट्स
सामग्री -
250 ग्राम कुकिंग चोकलेट
30 आरारोट बिस्किट्स
1 पैलेट नाईफ़
विधि -  चोकलेट को 5-7  मिनट डबल बव्लेर करके नरम करे | फिर किसी साफ़ और समतल जगह या फ्लैट टायल्स  पर दें तुंरत पैलेट नाईफ़ से अच्छी तरह से एकसार करें ताकि गुठली न बनाने पाए | फिर पैलेट नाईफ़ से प्रत्येक बिस्कुट पर दोनों तरफ बराबर-बराबर लपेट दें | फिर बतर पेपर में अलग- अलग बिस्कुट रख कर फ्रीज में  10-15 मिनट रखकर ठंडा करें |फोयल पेपर में लपेटकर सर्व करें

स्ट्राबेरी सेंटर चॉकलेट (Strawberry Centre Chocolate)

Starwberry Centre Chocolate

Starwberry Centre Chocolate

स्ट्राबेरी सेंटर चॉकलेट

सामग्री -

  • 250 ग्राम कुकिंग चॉकलेट
  • 1 कप कंडेस्ड मिल्क
  • 8-9 बूँद स्ट्राबेरी एसेंस
  • 5-6 खाने वाला गुलाबी  रंग
  • 1छोटा चम्मच मक्खन
  • 1पैलेट नाईफ़
  • चोकलेट मोल्ड

विधि – चॉकलेट  छोड़कर साडी सामग्री मिलकर डबल बव्लेर कर लें | फिर किसी बोवल  में  निकालकर ठंडा कर लें | इसके बाद चॉकलेट  को 5-7 मिनट डबल बव्लेर करके नरम करे | फिर किसी साफ़ और समतल जगह या फ्लैट टायल्स  पर दें तुंरत पैलेट नाईफ़ से अच्छी तरह से एकसार करें ताकि गुठली न बनाने पाए | फिर पैलेट नाईफ़ से उठाकर मोल्ड में आधा भरें | थोडा सा स्ट्राबेरी सेंटर बीच में डालें फिर मोल्ड को चॉकलेट  से भर कर फ्रीज में २०-२५ मिनट रख दें |ठंडी हो जाने पर चॉकलेट  को मोल्ड से निकल कर फोयल  पेपर में लपेट कर सर्व  करें |

स्ट्राबेरी परांठा(Strawberry- Parantha)

Strawberry-Parantha

Strawberry-Parantha

स्ट्राबेरी परांठा
सामग्री -
1/2 किलो स्ट्राबेरी(धोकर साफ़ किये हुए)
100ग्राम सफ़ेद तिल
2 छोटे चम्मच चिरोंजी
4 बड़े चम्मच स्ट्राबेरी जेम
1 चुटकी नमक
250 ग्राम आटा
सकने के लिए घी
आइसक्रीम सर्व करने के लिए
विधि – स्ट्राबेरी को महीन काट लें और तिल,चिरोंजी और स्ट्राबेरी जेम को मिला करके थोडा -सा पका लें | आटा में नमक डालकर आटा गूंध लें इसमें स्ट्राबेरी की स्टाफिंग भर कर परांठा बेललें और घी लगाकर सेक लें | इसे  आइसक्रीम के साथ सर्व करें |

Advertisement
नुस्खे
1 पकोड़े अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए पकोड़ों के घोल में थोडी सी अजवायन और सोंठ का पाउडर मिला देना चाहिए |
नुस्खे
2 पकोड़ों को अधिक नरम बनाने के लिए घोल में थोडा सा खाने का सोडा और १-२ चम्मच गरम तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लेना चाहिए |
नुस्खे
3 कोफ्ते तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए | ठंडे तेल में डालने से कोफ्ते फट जातें है | लेकिन कोफ्ते डालने के बाद आंच धीमी कर देनी चाहिए अन्यथा कोफ्ते अन्दर से कच्चे तरह जायेगें |
नुस्खे
4 अगर आप २ घंटे में काबुली चने भिगाना चाहती तो थर्मस में गरम पानी डालकर चने भीगा दें |
September 2010
M T W T F S S
« Jul    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930