Archive for the ‘Vegetables’ Category

पालक पनीर(Palak-Paneer)

Palak Paneer

Palak Paneer

पालक पनीर
सामग्री -

  • 300 ग्राम पालक
  • 125 ग्राम पनीर
  • 1बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टमाटर
  • 2 प्याज
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम-मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चुटकी काला नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच कटा हरा-धनिया
  • 8-10 नीम-पत्ता
  • 3-4 चम्मच ताजा मलाई
  • 1 क्यूब चीज़
  • 1 चम्मच मक्खन
  • 1/2 कप दूध
  • 2 चम्मच तेल

विधि – पालक को अच्छी तरह धोकर मोटा काट लें | कुकर में कटा पालक डालें | फिर उसमें टमाटर(मोटा कटा) और हरी मिर्च  डालकर 5 मिनट पका लें ताकि पालक थोडा नरम हो जाये | इसे ठंडा करें और जार में डाले, प्याज(कटा) और मलाई डालकर बारीक़ पेस्ट तैयार कर लें | अब कडाही में तेल और मक्खन गरम करें | फिर जीरा और नीम-पत्ता डालें | उसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और अच्छी तरह पकाएं | अब इसमे नमक,हल्दी और लाल मिर्च मिलाएं | अब पालक पेस्ट मिलाकर चलायें | ढक्कन लगा दें | जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तो उसमें दूध डालकर पनीर के क्यूब्स डालें | फिर से २ मिनट के लिए कवर कर दें | जैसे ही कडाही के किनारों में तेल नजर आने लगे तब उसमे गरम-मसाला डालकर गैस बंद कर दें |सब्जी को सर्विंग बोवल में निकालकर ग्रेटेड चीज़ से सजाएँ और ऊपर धनिया से सजाएँ | इसे बारीक़ कटा प्याज और नींबू के साथ सर्व करें |

नोट  – पनीर डालने के पहले दूध डालने से पनीर काफी नरम रहता है |

मलाई कोफ्ता

मलाई कोफ्ता
सामग्री -

  • 50 ग्राम पनीर
  • 3 आलू (उबले हुए )
  • 1 बड़ा चम्मच कोर्नफ्लोर
  • 8-10किशमिश
  • 5-6 काजू
  • तलने के लिए तेल
  • 2प्याज(कटा)
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन-पेस्ट
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 2 टमाटर(कटे)
  • 1/2-1/2 चम्मच लालमिर्च, धनिया और गरम-मसाला
  • 2बड़े चम्मच मावा
  • 1/4कप क्रीम
  • थोडा खडा मसाला(4-5कालीमिर्च, 2 लोंग,1/4″दालचीनी और 2  इलाइची)
  • 2 तेजपत्ता
  • 1/2छोटा चम्मच जीरा
  • १ बड़ा चम्मच काजू का पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार

    Malai-Kofta

    Malai-Kofta

  • 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन

विधि – कडाही में मक्खन डालें | फिर उसमें जीरे(थोडा सा जीरा बाद में छोंक के लिए रख लें)
का तड़का लगायें |जीरा फूटने लगे तब उसमें खडा मसाला डालें | फिर हरी मिर्च और प्याज  डालकर भुने | जब प्याज गुलाबी होने लगे तब उसमें टमाटर डालें | टमाटर के नरम होने पर उसे आंच से हटा लें और ठंडा होने दे | ठंडा होने पर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें | अब उबले आलुओं को मेश करके उसमें पनीर, नमक, काजू-किशमिश और कोर्नफ्लोर मिलकर इसके गोले बना लें | एन गोलों को सुनहरा भूरा तल कर अलग रख दें | अब कडाही में तेल गर्म करके तेजपत्ता और जीरा डाले | फिर उसमे अदरक-लहसुन-पेस्ट मिलाकर भुने | फिर इसमें नमक,लालमिर्च, हल्दी और धनिया डालकर चलायें | फिर प्याज-टमाटर की पेस्ट मिलाये | अच्छी तरह भुने | जब गरवी तेल छोड़ने लगे तब उसमें काजू-पेस्ट और मावा मिलाएं | पानी डालकर १० मिनट पकाएं | ताजी क्रीम और गरम मसाला मिलाएं |गैस बंद कर दें | सर्विंग बावल में कोफ्ता रखें फिर उनके ऊपर गरम-गरम ग्रेवी  डालें |क्रीम,धनिया-पत्ता और ड्राई फ्रूट्स से सजाएँ |

मिर्ची का सालन

Mirchi Ka Salan

Mirchi Ka Salan

मिर्ची का सालन
सामग्री -

  • 3 भावनगरी मिर्च
  • 1/2 कप भूनी हुई मूंगफली
  • 1/2 छोटा चम्मच राइ
  • 1/2 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
  • 1 लालमिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1प्याज
  • 1″ अदरक
  • 3 लहसुन की कली
  • 1 बड़ा चम्मच इमली का गूदा
  • 2 तेज-पत्ता
  • तलने के लिए तेल
  • नमक स्वादानुसार

विधि – मिर्ची के चीरा(लम्बाई में)लगा कर बीज निकल दें |अब तेल में एक मिनट के लिए डीप फ्राई कर ले | प्याज कद्दूकस कर लें और अदरक को छील कर बारीक़ कट ले | जीरा और धनिया को भुन लें |भूनी मूंगफली,धनिया,जीरा,लाल मिर्च, अदरक और लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें | तेल गर्म करके राइ और तेज-पत्ता डालें |फिर प्याज सुनहरा भून लें | अब इसमे हल्दी और मसाले का पेस्ट डालकर २-३ मिनट तक पकाएं | १ कप पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं | इमली का गूदा और मिर्च डालकर ५-७ मिनट और पकाएं | गर्मागर्म परोसें |

सिंघाडे की सब्जी

Singhade ki Sabji

Singhade ki Sabji

सिंघाडे की सब्जी
सामग्री -

  • १/२ किलो हरे सिंघाडे
  • १ प्याला टमाटर सॉस
  • १ बड़ा चम्मच कसा हुआ प्याज
  • १ छोटा चम्मच अदरक
  • लहसुन(पिसा हुआ)
  • नमक स्वादानुसार
  • १/४ चम्मच लाल मिर्च
  • थोडा सा गरम मसाला
  • १ हरी मिर्च(कटी हुई)
  • ५० ग्राम चीज़
  • १ बड़ा चम्मच हरा धनिया(कटा हुआ)
  • १ चम्मच तैल
  • १/४ चम्मच राइ
  • ५-६ नीम पत्ता

विधि – सिंघाडे छिल करके उनकी गिरी निकाल लें और लम्बा काट लें | कड़ाही में तैल गर्म करके राइ,नीम-पत्ता डालें, फिर हरी मिर्च, अदरक,लहसुन डालें उसके बाद उसमें प्याज  डाले |२ मिनट बाद उसमें सॉस डालकर चलायें फिर आधा चीज़ डाले | उसके बाद सिंघाडे डालकर १ मिनट ही चलाये | आंच से उतार करके  चीज़ और धनिया पत्ता से सजाएँ |
नोट -
सिंघाडे डालने बाद ज्यादा न पकाए अन्यथा सिंघाडे कड़क हो जायेगें |

पोस्तो आलू

posto alloo

posto alloo

पोस्तो आलू
सामग्री -

  • 250 ग्राम  आलू,
  • 6 चम्मच पोस्त,
  • 4 हरी मिर्च,
  • हल्दी छोटा टुकडा भिगाया हुआ ,
  • 1/2 चम्मच नमक,
  • 1-1 चुटकी मैथीदाना, सौंफ, कलौंजी, जीरा, राइ,
  • 2 सुखी मिर्च,
  • 2 चम्मच कटा हरा धनिया,
  • 1 बड़ा चम्मच तेल |

विधि – आलू को छीलकर छोटा-छोटा कट ले | पोस्त को भीगा करके हरी मिर्च  और हल्दी के के साथ पिस लें |कडाही में तेल गर्म करें | उसमें पंच छोंक डालें फिर उसमे लाल मिर्च दल दें|आलू डालकर हल्का भूनलें |इसके बाद उसमें हल्दी-पोस्त का पेस्ट दल दें |थोडा भूनने के बाद उसमें नमक और 1/2 प्याला पानी डाल करके उबलने दें | आंच को धीमा करके पकाएं | आलू गलने पर उसे घोट करके झोल को गाढा  बना दें |धनिया-पत्ता से सजा करके चावल के साथ परोसें |

Advertisement
नुस्खे
1 पकोड़े अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए पकोड़ों के घोल में थोडी सी अजवायन और सोंठ का पाउडर मिला देना चाहिए |
नुस्खे
2 पकोड़ों को अधिक नरम बनाने के लिए घोल में थोडा सा खाने का सोडा और १-२ चम्मच गरम तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लेना चाहिए |
नुस्खे
3 कोफ्ते तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए | ठंडे तेल में डालने से कोफ्ते फट जातें है | लेकिन कोफ्ते डालने के बाद आंच धीमी कर देनी चाहिए अन्यथा कोफ्ते अन्दर से कच्चे तरह जायेगें |
नुस्खे
4 अगर आप २ घंटे में काबुली चने भिगाना चाहती तो थर्मस में गरम पानी डालकर चने भीगा दें |
September 2010
M T W T F S S
« Jul    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930