Archive for the ‘Sweets’ Category
पत्तागोभी पुडिंग (Cabbage Puding)

Cabbage Puding
पत्तागोभी पुडिंग (Cabbage Puding)
सामग्री -
- 2 कप पत्तागोभी(बारीक़ कटी)
- 1 लीटर मलाई वाला दूध( Full Cream Milk)
- 6 चम्मच मिल्क पाउडर
- 2 बड़े चम्मच सूखे मेवे(dry fruits)
- 1 चम्मच चिरोंजी
- 1 चम्मच किशमिश
- 4 बड़े चम्मच चीनी
- 10-12 केसर के रेशे
- 1 चम्मच घी
विधि – कडाही में घी डालें | गर्म होने पर पत्तागोभी डालकर भुनें |दूसरी तरफ एक भरी तली के पेन में दूध गरम करें | इसमें दूध पाउडर और भुनी पत्तागोभीडालें | धीमी आंच पर दूध गाढा होने तक पकाएं | मिश्रण अच्छी तरह गाढा हो जाये तो उसमें कटे मेवे, चीनी और केसर को थोड़े से गुलाब जल में घोलकर मिला दें | 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं | आंच से उतारकर सर्विंग डिश में डाल कर फ्रीज़ में ठंडा होने के लिए रख दें |
स्वीट मखाने
स्वीट मखाने
सामग्री -
- 100 ग्राम मखाने
- 250ग्राम चीनी
- 5-6 बूँद गुलाब जल
- तलने के लिए घी
विधि – फूल मखानों को साफ़ करके धीमी आंच पर घी में तल ले|चीनी की तीन तार की चाशनी (syrup) बनाकर उसमें 5-6 बूँद गुलाब जल की डाल कर मखानों को उसमें डाल दे | ठंडे होने पर मीठे मखानों का मजा लें | इन्हें container में store करें |
शकरकंद के गुलाब-जामुन (Sweet-Potato-Gulab-Jamun )

Sweet-Potato-Gulab-Jamun
शकरकंद के गुलाब-जामुन (Sweet-Potato-Gulab-Jamun )
सामग्री -
- 250 ग्राम उबले शकरकंद(sweet-potato)
- 125 ग्राम milk-powder या मावा
- 250 ग्राम चीनी की चाशनी
- थोड़े से मखाने
- इलायची दाना
विधि – शकरकंद को mesh करें | उसमें मावा या मिल्क-पाउडर मिलाएं | mixture अगर कड़ा लगे तो थोडा सा दूध मिला लें | बीच में 2-2मखाने और 3-4 दाने इलायची के रख कर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर पहले से गर्म घी में सुनहरा तल लें |गर्म चाशनी में डालती जाएँ | कुछ देर चाशनी में ही रखें फिर चाशनी से निकालकर चांदी का वर्क लगा दें |
मेवा पाक

Meva-Paak
मेवा पाक
सामग्री -
- 3 प्याले गुड
- 2 प्याले दरदरे कुटे मेवे(काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता)
- 1बड़ा चम्मच खरबूजे की मिंगी
- 1बड़ा चम्मच सफ़ेद तिल
- 1/2 प्याला घी
- 1बड़ा चम्मच पतला कटा सूखा नारियल
विधि – पेन में घी गरम करें और कद्दूकस किया गुड डालकर चलायें | जब गुड में झाग आने लगे तो सारी सामग्री डालकर चलायें और तुंरत किसी चिकनाई लगी सतह पर फैला दें | इच्छानुसार आकर में काटें | सर्दी में मेवा-पाक खाना सेहत के लिए अच्छा होता है |
कोको अखरोट स्पेशल

Coco-Walnut-Special
कोको अखरोट स्पेशल
सामग्री -
1/2 प्याला सूजी
1/2 प्याला मावा
1/4 प्याला कटे अखरोट
1प्याला दूध
2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
2 बड़े चम्मच चीनी
8-10अखरोट आधे-आधे
विधि – सूजी को सूखी कडाही में भून लें |कोको पाउडर को ढूध में मिला लें |अब एक पेन में सूजी, मावा,कटे अखरोट और कोको पाउडर मिला ढूध मिला लें | चीनी मिला कर गाढा होने तक पकाएं | मोल्ड में चिकने लगायें और तैयार मिश्रण भरें |सेट हो जाने पर मोल्ड से निकालकर आधा-आधा अखरोट सजाकर परोसें |
जलेबी तुरंता

Jalebi
जलेबी तुरंता
सामग्री -
- 1 कप मैदा
- 1 कप पानी
- 1 नींबू का रस
- 1कप चीनी
- पीला रंग
- जलेबी मेकर
- थोडी सी केसर
- 2 इलायची(पीसी हुई)
- तलने के लिए घी
विधि - सबसे पहले चीनी की एक तार की चाशनी बना लें | उसमें केसर, रंग और इलायची पाउडर डाल दें |फिर मैदा में एक नींबू का रस और पानी डाल कर फेंटें और १५-२० मिनट के लिए रख दें | तई में घी गर्म होने के लिए रखें और जलेबी के घोल को जलेबी मेकर में डाल कर जलेबी बनायें |सुनहरा तल कर चाशनी में डाल कर गर्मागर्म सर्व करें |
नोट -
- जलेबी को शेप देते समय बाहर से अंदर की तरफ सर्कल बनायें |
- जलेबी का घोल न तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढा |
आम की बर्फी

Mango-Barfi
आम की बर्फी
सामग्री -
- 1 1/2 कप ताजे आम का गूदा
- 2 1/२ कप चीनी
- १ चुटकी इलाइची
- 10-10 ग्राम बादाम,पिस्ता,चिरोंजी |
विधि – एक मोटे पेंदे की कड़ाही में चीनी डालकर इतना पानी डालें की पानी चीनी को ढक दे |इसे गर्म करें, जब चीनी का सिरप सेट होने लगे तब आम का गूदा डालें और अच्छी तरह मिलाएं | धीमी आंच पर पकाएं | इलाइची पाउडर डालें और २-३ मिनट लगातार चलायें | जब मिश्रण सेट होने लगे तब आंच से उतारें और घी से चिकनी की हुई थाली में फैलाएं उपर से पिस्ता, बादाम और चिरोंजी से सजाएँ | बर्फी के जमने तक रखा रहने दे फिर चोकोर टुकड़े काटें और सर्व करें |
गाजर-हलवा
गाजर-हलवा
सामग्री-
- 1 किलो कसी गाजर,
- 1 लीटर दूध, 200gm mawa,
- 2 बड़ा चमचा घी, ड्राई फ्रुइट्स (कटा हुआ बादाम, काजू, किशमिश),
- 1 / 2 चम्मच इलायची पाउडर,
- 2 कप चीनी.
विधि-एक कडाही में दूध और कसी गाजर डालें और तब तक पकाते रहें जब तक की पूरा दूध सूख न जाये | उसके बाद मावा मिलाये मावा मिल जाने के बाद हलवा में चीनी और घी मिलाएं | जब मिश्रण किनारे छोड़ दे तब उसमें इलाइची पावडर और ड्राई फ्रुइट्स मिलाएं | गर्मागर्म परोसें |
बादाम-हलवा

Badam-Halwa
बादाम हलवा
सामग्री-
- 1kg बादाम,
- 1 किलो चीनी,
- घी 1/2kg,
- 1 कप दूध ,
- 3-4 इलायची,
- 1ग्राम केसर
विधि -6-7 घंटे के लिए बादाम भिगोएँ. उसके बाद उन्हें छिलकर पिस लें और पेस्ट बना लें. फिर एक कड़ाही में घी गर्म करें और बादाम-पेस्ट डाल दें.इसे हल्का सुनहरा होने तक भुने.फिर चीनी और दूध मिलाये और तब तक पकाएं जब तक की वो गाढा न हो जाये.अब कडाही को आंच से उतारें.और उसमें इलाइची और केसर मिलाएं.गरमागरम परोसें.
