Archive for the ‘Soup And Sauce’ Category

आम की सास

Mango-Sauce

Mango-Sauce

आम की  सास

सामग्री -

  • 350 ग्राम  पके आमों का गूदा
  • 1/4 ताजा नारियल(कसा हुआ)
  • 450 मिलीलीटर  दूध
  • 1/2 छोटा चम्मच केसर
  • 4 चम्मच शहद
  • 50 ग्राम बादाम(कटे)
  • 1/2 छोटा चम्मच इलाइची पावडर
  • 1/2 इंच दालचीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच पीला रंग |

विधि – नारियल और आम के गूदे को मिक्सर में महीन पीस लें | भारी तलीवाली कड़ाही में दूध उबलने के लिए रखें, उसमे शहद, दालचीनी(पीस कर ), इलाइची पावडर, केसर, बादाम डाल दें | जब उबलकर 1/4 रह जाये तब आम और नारियल मिश्रण डालें और धीमी आंच पर पकने दें | जब पक कर गाढी  सास जैसी हो जाये तो पीला रंग डालें और अच्छी तरह मिलाएं | ठंडी हो जाने पर मिक्सर में एक मिनट चलायें और किसी कांच  के प्याले में निकाल लें |

Advertisement
नुस्खे
1 पकोड़े अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए पकोड़ों के घोल में थोडी सी अजवायन और सोंठ का पाउडर मिला देना चाहिए |
नुस्खे
2 पकोड़ों को अधिक नरम बनाने के लिए घोल में थोडा सा खाने का सोडा और १-२ चम्मच गरम तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लेना चाहिए |
नुस्खे
3 कोफ्ते तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए | ठंडे तेल में डालने से कोफ्ते फट जातें है | लेकिन कोफ्ते डालने के बाद आंच धीमी कर देनी चाहिए अन्यथा कोफ्ते अन्दर से कच्चे तरह जायेगें |
नुस्खे
4 अगर आप २ घंटे में काबुली चने भिगाना चाहती तो थर्मस में गरम पानी डालकर चने भीगा दें |
September 2010
M T W T F S S
« Jul    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930