Archive for the ‘Snacks’ Category

चिवडा ढोकला (Chiwada Dhokala)

Chiwada-Dhokala

Chiwada-Dhokala

चिवडा ढोकला (Chiwada Dhokala)
सामग्री -

  • 2  कप पतला चिवडा
  • 2 चम्मच सूजी
  • 2 कप दही (Curd)
  • 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच इनो (fruit salt)

तड़के के लिए -

  • 1 चम्मच तेल
  • 8-10  नीम पत्ते
  • 2 हरी मिर्च
  • चुटकी भर हींग
  • 1 चम्मच राई

विधि – चिवडे को पानी से धो लें | इसमें सूजी व दही मिलाकर आधा घंटे के लिए रख दें | अब मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च मिक्स करें |non-stick कडाही में तेल गरम करे | उसमें तैयार मिश्रण और इनो डालकर चलायें | मिश्रण को धीमी आंच पर wooden-spoon से चलायें | जब मिश्रण गाढा होकर ज़माने लायक हो जाये तो उसे चिकनाई लगी थाली में जमा दें | ठंडा हो पर मनचाहे आकार में काट लें | तड़के के लिए तेल गरम करें | उसमें राई, हींग हरी मिर्च और नीम पत्ता डालें | इसे ढोकलों के ऊपर डाल दें |

पोटेटो वंडर (Potato Wonder)

पोटेटो  वंडर (Potato Wonder)
सामग्री -

  • 4 आलू
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1/2 प्याला खट्टी  क्रीम
  • 1/4 प्याला उबला भुट्टे के दाने (Corn)
  • 1/4 चम्मच हरा धनिया कटा
  • 1/2 चम्मच सफ़ेद मिर्च (white paper)
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1/4 चम्मच हरी मिर्च कटी
  • 2  बड़े चम्मच चीज़
Potato Wonder

Potato Wonderबड़े चम्मच चीज़

विधि – आलू छिलके सहित अच्छी तरह धोकर ओवेन में नरम होने तक पकाएं | थोडा ठंडा होने पर बीच में से थोडा खाली करें | अन्दर-बहार मक्खन लगादुबारा बेक करें | अच्छी तरह पक जाने पर निकाल कर ठंडा करें | क्रीम, चीज़, नमक, धनिया और कोर्न मिलाकर रखें | इसमें आलू का निकला हुआ गूदा भी मिला दें | इसे आलू में भरें |

बेसनी मूंगफली

Besani- Peanuts

Besani- Peanuts

बेसनी मूंगफली

सामग्री -

  • 250 ग्राम मूंगफली के दाने
  • 50 ग्राम बेसन
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 चम्मच लालमिर्च
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • तलने के लिए तेल

विधि – बेसन में सभी मसाले व नमक मिलाएं और थाली में फैलाकर रखें | हाथों में तेल लगाकर मूंगफली के दानों को चिकना करें और बेसन की थाली में डालें |पानी का छींटा दें और थाली को तब तक हिलती रहें जब तक की बेसन अच्छी तरह दानों पे न लग जाये | अब तेल गर्म करें इन्हें करारा तल लें | आंच माध्यम ही रखें | ठंडा होने एयर-टाईट डिब्बे में रखें |

पनीर की चाट

पनीर की चाट
सामग्री -

  • 150 ग्राम मलाई पनीर
  • 100 ग्राम बेसन
  • 1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च
  • 1/4छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 5-5 चम्मच मीठी और तीखी चटनी
  • तलने के लिए तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 कप बूंदी
  • 1/2 कप सेव(बरिक भुजिया)
  • 1 नीम्बू का रस
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया(बारीक़ कटा)

विधि -
बेसन,लालमिर्च,नमक और बेकिंग सोडा को पानी के साथ अच्छी तरह फेंट करके घोल बना लें | पनीर को मोटा काट लें और घोल में डूबकर डीप फ्राई  करके अलग रख लें | अब एक प्लेट में सेव,बूंदी,नींबू का रस, चाट मसाला और हरा धनिया मिला कर सर्विंग डिश में मोती तह के रूप में फैलाएं | अब एक बर्तन में तीखी-मीठी चटनी मिलाकर उसमें पनीर के पकोडों  को अच्छी तरह मिलाएं और तुंरत सर्विंग डिश के ऊपर फैलाएं | ऊपर से बची चटनी डाल दें | सेव, हरा धनिया और चाट मसाला छिड़क कर सर्व करें | ये डिश देखने में जीतनी आकर्षक है खाने में उतनी ही मजेदार |

हरियाला मैक्रोनी

हरियाला मैक्रोनी
सामग्री -

  • 100 ग्राम मैक्रोनी
  • 1 प्याज(कटा)
  • 1-1 शिमला मिर्च(पिली, हरी और लाल)
  • 2 बड़े चम्मच टमाटर सॉस
  • 1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च
  • चुटकीभर सफ़ेद मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  • 10 ग्राम कद्दूकस किया चीज़
  • थोडा सा हरा प्याज कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार

विधि – आधा लीटर पानी में मैक्रोनी को उबालकर छान लें | कड़ाही में मक्खन गरम करके प्याज और तीनों शिमला मिर्च डालकर भून लें | अब इसमें टोमेटो सॉस,लालमिर्च,सफ़ेद मिर्च और नमक डालें |थोडी देर बाद मैक्रोनी डाल दें |हरे प्याज और चीज़

Hariyala Macroni

Hariyala Macroni

से सजा कर सर्व करें |

पातरा

Paatara

Paatara

पातरा
सामग्री -

  • 4 अरबी  के पत्ते
  • 100 ग्राम बेसन
  • 50 ग्राम चीनी
  • 50 ग्राम इमली
  • 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च(पीसी हुई)
  • 1-1 चुटकी अजवायन, धनिया, राइ, सफ़ेद तिल
  • करीपत्ता
  • छोंक के लिए तेल
  • नमक स्वादानुसार

विधि – बेसन,चीनी,हरी मिर्च, अजवायन,धनिया और नमक  को पानी मिलाकर गाढा घोल बना लें | एस घोल का अरबी के पत्तों पर लेप करें और पत्तों को रोल करके इन्हें आधा घंटा भाप दें | फिर निकालकर गोलाकार काट लें | छोंक के चम्मच में तेल गरम करे और राइ,सफ़ेद तिल और करी पत्ता डालकर छोंक तैयार कर लें | और इसे कटे रोल्स पर फैला दें |

कच्चे केले के बड़े

कच्चे केले के बड़े
सामग्री -

  • 1 किलो कच्चे केले,
  • 4-5 हरी मिर्च(पीसी हुई),
  • थोडी सी अदरक,
  • 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च,
  • 50 ग्राम हरा धनिया,
  • नमक स्वादानुसार,
  • तलने के लिए तेल |

विधि -  कच्चे केलों को प्रेशर कुकर में दो सिटी लगाकर उबाल लें | छिल करके चलनी से निकाल लें | थोडा ठंडा होने पर उसमें बारीक़ कटा धनिया, हरी मिर्च,अदरक, लाल मिर्च और नमक मिला करके इस मिश्रण के 20-25 गोले बना लें | प्रत्येक गोले को चपटा करके कडाही में गरम तेल में गुलाबी होने तक तलें |टमाटर या धनिया की चटनी के गर्मागर्म परोसें |

नोट – बड़े डालने के पहले तेल अच्छे से गर्म करले और बड़े डालने के बाद आंच थोडा कम करके तलें |

Advertisement
नुस्खे
1 पकोड़े अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए पकोड़ों के घोल में थोडी सी अजवायन और सोंठ का पाउडर मिला देना चाहिए |
नुस्खे
2 पकोड़ों को अधिक नरम बनाने के लिए घोल में थोडा सा खाने का सोडा और १-२ चम्मच गरम तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लेना चाहिए |
नुस्खे
3 कोफ्ते तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए | ठंडे तेल में डालने से कोफ्ते फट जातें है | लेकिन कोफ्ते डालने के बाद आंच धीमी कर देनी चाहिए अन्यथा कोफ्ते अन्दर से कच्चे तरह जायेगें |
नुस्खे
4 अगर आप २ घंटे में काबुली चने भिगाना चाहती तो थर्मस में गरम पानी डालकर चने भीगा दें |
September 2010
M T W T F S S
« Jul    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930