Archive for the ‘Parantha’ Category

स्प्रिंग अनियन परांठा(Spring Onion Parantha)

Spring Onion Parantha

Spring Onion Parantha

स्प्रिंग अनियन परांठा
सामग्री -

  • 1 कप बारीक़ कटा हरा प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 चम्मच बारीक़ कटा अदरक
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च
  • २ चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 200 ग्राम आटा
  • २ चम्मच भुना बेसन
  • तलने के लिए तेल

विधि – पानी के साथ आटा गूंध लें | कडाही में दो चम्मच तेल गरम करें | उसमे जीरा डालें | फिर उसमें हरी मिर्च और हरा प्याज डालकर भुने | फिर बाकि के मसाले डाल दें | भुना बेसन डालकर गैस बंद कर दें | ठंडा होने के बाद छोटे-छोटे गोले बना लें | आटे की लोई ले |अँगुलियों में तेल लगा कर लोई बड़ा करें | फिर भरावन का गोला  रख कर बंद कर दें | इसे बेलकर परांठे का शेप दे | तवे पर अच्छी तरह तेल लगाकर परांठे सेक लें | इसे दही या सॉस के साथ सर्व करें |

स्ट्राबेरी परांठा(Strawberry- Parantha)

Strawberry-Parantha

Strawberry-Parantha

स्ट्राबेरी परांठा
सामग्री -
1/2 किलो स्ट्राबेरी(धोकर साफ़ किये हुए)
100ग्राम सफ़ेद तिल
2 छोटे चम्मच चिरोंजी
4 बड़े चम्मच स्ट्राबेरी जेम
1 चुटकी नमक
250 ग्राम आटा
सकने के लिए घी
आइसक्रीम सर्व करने के लिए
विधि – स्ट्राबेरी को महीन काट लें और तिल,चिरोंजी और स्ट्राबेरी जेम को मिला करके थोडा -सा पका लें | आटा में नमक डालकर आटा गूंध लें इसमें स्ट्राबेरी की स्टाफिंग भर कर परांठा बेललें और घी लगाकर सेक लें | इसे  आइसक्रीम के साथ सर्व करें |

अंकुरित मूंग परांठा(Sprouted-Moong-Parantha)

Sprouted-Moong-Parantha

Sprouted-Moong-Parantha

अंकुरित मूंग परांठा
सामग्री -

  • 200 ग्राम अंकुरित मूंग
  • 2 कटे हुए प्याज
  • 1/4 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच लाल-मिर्च पाउडर
  • 1 टमाटर बारीक़ कटा हुआ
  • 1चम्मच हरा धनिया
  • 1/4 चम्मच बारीक़ कटी हरी-मिर्च
  • 1/4 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच अमचूर
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 250 ग्राम आटा
  • 2 बड़े चम्मच सत्तू(सेका हुआ बेसन)
  • परांठा सेकने के लिए तेल

विधि – मूंग को उबाल लें | कडाही में एक चम्मच तेल डालें इसमे जीरा डालें और चटकने दें |फिर हरी मिर्च लहसुन का पेस्ट और प्याज हल्का-सा भुन लें | फिर बाकी की सामग्री डालकर चलायें | आटा गूंध लें और मूंग का भरावन भर करके परांठे सेक लें | इन परांठों को दही के साथ सर्व करें |
टिप्स – सत्तू डालने से मसाला परांठे के बाहर नहीं आटा और परांठे अधिक करारे बनातें हैं |

पालक-पनीर-परांठा

पालक-पनीर-परांठा
सामग्री -
भरावन के लिए -
2 गद्दी पालक
1/4 किलो पनीर
1 चम्मच बारीक़ कटा अदरक
1 बारीक़ कटा टमाटर
1 बारीक़ कटा प्याज
1/4 छोटा चम्मच(लालमिर्च, हल्दी)
1 बड़ा चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
परांठा सेकने के लिए घी/तेल
300 ग्राम आटा
विधि – पालक को धोकर काट लें | एक पैन में थोडा पानी डालकर पालक स्टीम करें | पनीर को मैश कर लें |एक पैन में तेल गरम करें | इसमें पालक, अदरक व कटे टमाटर डालकर पकाएं | इसमें पनीर व बाकी सभी मसाले डालकर पकाएं | आटे को गूँथ करके  इसकी लोइयां  बनाकर बेल लें | पालक-पनीर का भरावन भर कर तवे पर घी/तेल लगाकर परांठे सेक लें |

Advertisement
नुस्खे
1 पकोड़े अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए पकोड़ों के घोल में थोडी सी अजवायन और सोंठ का पाउडर मिला देना चाहिए |
नुस्खे
2 पकोड़ों को अधिक नरम बनाने के लिए घोल में थोडा सा खाने का सोडा और १-२ चम्मच गरम तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लेना चाहिए |
नुस्खे
3 कोफ्ते तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए | ठंडे तेल में डालने से कोफ्ते फट जातें है | लेकिन कोफ्ते डालने के बाद आंच धीमी कर देनी चाहिए अन्यथा कोफ्ते अन्दर से कच्चे तरह जायेगें |
नुस्खे
4 अगर आप २ घंटे में काबुली चने भिगाना चाहती तो थर्मस में गरम पानी डालकर चने भीगा दें |
September 2010
M T W T F S S
« Jul    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930