Archive for the ‘Chutney’ Category

सूखे पुदीने की चटनी (Chutney of Dry Mint)

Pudina Chutney

Pudina Chutney

सूखे पुदीने की चटनी
सामग्री -

  • 1 कप सूखा पुदीना
  • 2 बड़े चम्मच अमचुर पाउडर
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 नींबू का रस
  • 2 हरी मिर्च (हरी मिर्च की जगह सूखी लाल मिर्च भी ले सकते है )
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/4 चम्मच काला नमक

विधि – पुदीना, अमचुर और लालमिर्च को 2 घंटे भीगा दें | फिर बारीक़ पीस लें | पुदीना -पेस्ट में सारे मसाले डाल दें | कडाही में तेल गरम करे और जीरा चटकाएं | फिर पुदीना पेस्ट डाल कर पकाए | गैस बंद करके नींबू का रस मिलाएं |

नोट – इसे कच्चा भी खाया जा सकता है |

लहसुन की स्पेशल चटनी (Garlic Special Chutney)

Garlic-Chutney

Garlic-Chutney

लहसुन की स्पेशल चटनी (Garlic Special Chutney)
सामग्री -
10-12 लहसुन की कलियाँ
2मीडियम साइज़ के प्याज कटे हुए
1 हरी मिर्च कटी
1 टमाटर कटा हुआ
1/4 चम्मच हल्दी
2 लाल मिर्च
2 बड़े चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच गरम मसाला
2 तेज पत्ता
1/2 चम्मच अमचुर(dry mango)
विधि – सबसे पहले लाल मिर्च को पानी में भीगा करके 1 घंटे के लिए छोड़ दें | फिर लहसुन को छील करके लाल मिर्च के साथ बारीक़ पीस लें | अब तेल गरम करके उसमें तेज पत्ता डालें | फिर जीरा और हींग डालें | उसके बाद लहसुन और लाल मिर्च का पेस्ट और नमक डाल कर भुने | फिर उसमे प्याज भुने | प्याज पिंक होने लगे तब उसमें हल्दी पाउडर डालें | last में टमाटर डाल कर नरम होने तक पकाएं |  अमचुर डाले | जब चटनी तेल छोड़ दे तब गैस बंद कर दें |

नारियल की चटनी (Coconut-Chutney)


नारियल की चटनी
सामग्री -
1 कप ताजा नारियल कसा (Fresh Coconut)
2 हरी मिर्च
1/2″ अदरक का टुकडा
2 चम्मच चने की दाल
थोडी सी दालचीनी
2 लोंग(cloves)
1 चम्मच कटा हरा धनिया
1/2 नींबू का रस
1/2 चम्मच जीरा
२ चम्मच मूंगफली
२ चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच राई
5-6 नीम-पत्ता
नमक स्वादानुसार
1चुटकी गरम मसाला
1 चुटकी हींग

Coconut-Chutany

Coconut-Chutney

1चुटकी काला नमक
विधि – सबसे पहले कडाही में चने की दाल डालकर भुने हल्की सी भुन जाये तो इसमें मूंगफली ,जीरा, लोंग, दालचीनी डालकर भुनें |फिर गैस बंद करके थोडा पानी डाल कर  एक प्याले में भीगा दें | एक घंटे के बाद जार में नारियल, हरा मिर्च, अदरक, धनिया-पत्ता और प्याले में भीगायी सामग्री जार में डाल दें | बारीक़ पीस लें | अब तड़के के लिए तेल गरम करें | उसमे हींग, नीम- पत्ता और राई डालें फूटने पर चटनी में add करें | दोनों नमक और नींबू रस डालकर अच्छी तरह मिला लें | नारियल की चटनी तैयार है|

Advertisement
नुस्खे
1 पकोड़े अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए पकोड़ों के घोल में थोडी सी अजवायन और सोंठ का पाउडर मिला देना चाहिए |
नुस्खे
2 पकोड़ों को अधिक नरम बनाने के लिए घोल में थोडा सा खाने का सोडा और १-२ चम्मच गरम तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लेना चाहिए |
नुस्खे
3 कोफ्ते तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए | ठंडे तेल में डालने से कोफ्ते फट जातें है | लेकिन कोफ्ते डालने के बाद आंच धीमी कर देनी चाहिए अन्यथा कोफ्ते अन्दर से कच्चे तरह जायेगें |
नुस्खे
4 अगर आप २ घंटे में काबुली चने भिगाना चाहती तो थर्मस में गरम पानी डालकर चने भीगा दें |
September 2010
M T W T F S S
« Jul    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930