Archive for the ‘Chocolate’ Category
फ्रूट एंड नट चॉकलेट(Fruit & nut Chocolate)

Fruit & Nut Chocolate
फ्रूट एंड नट चॉकलेट
सामग्री -
250 ग्राम कुकिंग चोकलेट
50 ग्राम काजू
25 ग्राम बादाम
25ग्राम किशमिश
चॉकलेट मोल्ड
1 पैलेट नाईफ़
विधि - चोकलेट को 5-7 मिनट डबल बव्लेर करके नरम करे | फिर किसी साफ़ और समतल जगह या फ्लैट टायल्स पर दें तुंरत पैलेट नाईफ़ से अच्छी तरह से एकसार करें ताकि गुठली न बनाने पाए | फिर पैलेट नाईफ़ से उठाकर मोल्ड में आधा भरें और बीच में एक काजू का टुकडा, किशमिश, एक पीस बादाम डालकर मोल्ड को चॉकलेट से भरकर फ्रीज में 20-25 मिनट के लिए रख दें | मोल्ड से निकालकर सर्व करें |
चोको बिस्किट्स (Choco Biscuits)

Choco-Biscuits
चोको बिस्किट्स
सामग्री -
250 ग्राम कुकिंग चोकलेट
30 आरारोट बिस्किट्स
1 पैलेट नाईफ़
विधि - चोकलेट को 5-7 मिनट डबल बव्लेर करके नरम करे | फिर किसी साफ़ और समतल जगह या फ्लैट टायल्स पर दें तुंरत पैलेट नाईफ़ से अच्छी तरह से एकसार करें ताकि गुठली न बनाने पाए | फिर पैलेट नाईफ़ से प्रत्येक बिस्कुट पर दोनों तरफ बराबर-बराबर लपेट दें | फिर बतर पेपर में अलग- अलग बिस्कुट रख कर फ्रीज में 10-15 मिनट रखकर ठंडा करें |फोयल पेपर में लपेटकर सर्व करें
स्ट्राबेरी सेंटर चॉकलेट (Strawberry Centre Chocolate)

Starwberry Centre Chocolate
स्ट्राबेरी सेंटर चॉकलेट
सामग्री -
- 250 ग्राम कुकिंग चॉकलेट
- 1 कप कंडेस्ड मिल्क
- 8-9 बूँद स्ट्राबेरी एसेंस
- 5-6 खाने वाला गुलाबी रंग
- 1छोटा चम्मच मक्खन
- 1पैलेट नाईफ़
- चोकलेट मोल्ड
विधि – चॉकलेट छोड़कर साडी सामग्री मिलकर डबल बव्लेर कर लें | फिर किसी बोवल में निकालकर ठंडा कर लें | इसके बाद चॉकलेट को 5-7 मिनट डबल बव्लेर करके नरम करे | फिर किसी साफ़ और समतल जगह या फ्लैट टायल्स पर दें तुंरत पैलेट नाईफ़ से अच्छी तरह से एकसार करें ताकि गुठली न बनाने पाए | फिर पैलेट नाईफ़ से उठाकर मोल्ड में आधा भरें | थोडा सा स्ट्राबेरी सेंटर बीच में डालें फिर मोल्ड को चॉकलेट से भर कर फ्रीज में २०-२५ मिनट रख दें |ठंडी हो जाने पर चॉकलेट को मोल्ड से निकल कर फोयल पेपर में लपेट कर सर्व करें |