Archive for the ‘Chaturmas Recipes’ Category

सूखे पुदीने की चटनी (Chutney of Dry Mint)

Pudina Chutney

Pudina Chutney

सूखे पुदीने की चटनी
सामग्री -

  • 1 कप सूखा पुदीना
  • 2 बड़े चम्मच अमचुर पाउडर
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 नींबू का रस
  • 2 हरी मिर्च (हरी मिर्च की जगह सूखी लाल मिर्च भी ले सकते है )
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/4 चम्मच काला नमक

विधि – पुदीना, अमचुर और लालमिर्च को 2 घंटे भीगा दें | फिर बारीक़ पीस लें | पुदीना -पेस्ट में सारे मसाले डाल दें | कडाही में तेल गरम करे और जीरा चटकाएं | फिर पुदीना पेस्ट डाल कर पकाए | गैस बंद करके नींबू का रस मिलाएं |

नोट – इसे कच्चा भी खाया जा सकता है |

छोले (Chhole)

Chhole

Chhole

छोले
सामग्री -

  • 250 ग्राम काबुली चना (रात भर पानी में भीगा )
  • 50 ग्राम चना दाल (रात भर पानी में भीगी  )
  • 1/2कप stir-fried cabbage(गोभी)
  • 1 छोटा कच्चा केला(उबालकर mesh किया हुआ)
  • 1 टमाटर कटा
  • 1/2 चम्मच अजवायन
  • 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
  • 1/4 चम्मच सोंठ पाउडर
  • 2 हरी मिर्च कटी (हरी मिर्च के स्थान पर सूखी लाल मिर्च भी ले सकते है )
  • 1/2 कप सूखा हरा धनिया
  • 1  चम्मच नींबू का रस
  • 3 बड़े चम्मच तेल
  • 1 चम्मच मक्खन
  • 1 चम्मच लाल मिर्च
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च
  • 1 चम्मच अमचुर(dried mango)
  • 2 लोंग
  • 6-7 आंवला
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 2 तेज पत्ता
  • 1 चुटकी हींग
  • नमक स्वादानुसार

विधि – चना और चना दाल दोनों को आंवला, 1 चम्मच तेल और नमक  के साथ कुकर में डाल कर 6-7 सिटी लगवाएं | कडाही में तेलऔर मक्खन गरम करें| फिर उसमें तेजपत्ता,हींग, जीरा और लोंग डालें |फिर अजवायन भुने |फिर बारीक़ कटी गोभी भुने | उसके बाद टमाटर डालें | फिर केला add करें | उसके बाद सारे  मसाले डाल कर चलायें |अंत में चना और चना दाल डाल दें (पानी के साथ ) | 10 मिनट ढककर पकाएं | जब तेल छोड़ दे तब गैस बंद कर दे और नींबू और सूखा हरा धनिया से garnish करें |

चातुर्मास में भोजन ( Foods to eat during Chaturmash)

१ आलू के स्थान पर कच्चा केला -उबालकर, बारीक़ काट कर, smash करके या फिर grate करके भी use कर सकतें है | सूखे आलू chips या fingers भी सब्जी बनाने के लिए उसे कर सकतें है |
२ प्याज के स्थान पर chopped stir-fried cabbage(पत्ता गोभी को २ मिनट गरम पानी में रख कर तुंरत ठंडे पानी डाल दे ) स्तेमाल की जा सकती है |
३ अदरक के स्थान पर सोंठ use करें |
४ लहसुन के स्थान पर अजवायन और दालचीनी use करें |
५ हरी सब्जियों के स्थान पर सूखी हरी सब्जियां जैसे पान मेथी स्तेमाल करें |
६ सूखी सब्जियां जैसे सूखी लौकी, तोरी, फलियाँ, भिन्डी आदि सब्जियां भी use कर सकते हैं |
७ सब्जियां जैसे राजमा, लोबिया, मूंग, केर, सांगरी, कुमटिया, गुंदा, घाट, करबा, गट्टे की सब्जी, बड़ी, पिथोड़ की सब्जी, चना दाल, दाल-चावल, खिचडी, इमली का रायता, चिले का रायता, रोटी, दलिया,इत्यादी बनाये जा सकते हैं |

Advertisement
नुस्खे
1 पकोड़े अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए पकोड़ों के घोल में थोडी सी अजवायन और सोंठ का पाउडर मिला देना चाहिए |
नुस्खे
2 पकोड़ों को अधिक नरम बनाने के लिए घोल में थोडा सा खाने का सोडा और १-२ चम्मच गरम तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लेना चाहिए |
नुस्खे
3 कोफ्ते तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए | ठंडे तेल में डालने से कोफ्ते फट जातें है | लेकिन कोफ्ते डालने के बाद आंच धीमी कर देनी चाहिए अन्यथा कोफ्ते अन्दर से कच्चे तरह जायेगें |
नुस्खे
4 अगर आप २ घंटे में काबुली चने भिगाना चाहती तो थर्मस में गरम पानी डालकर चने भीगा दें |
March 2010
M T W T F S S
« Jul    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031