Archive for the ‘Beverage’ Category

कोल्ड टी

Cold-Tea

Cold-Tea

कोल्ड टी
सामग्री -

  • 1 गिलास पानी
  • 1 छोटा चम्मच चायपत्ती
  • 4 छोटा चम्मच चीनी
  • 1 / 2 छोटा चम्मच चाय का मसाला
  • 1 / 4 छोटा चम्मच काला नमक
  • 1 चुटकी सादा नमक
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 10-12 टुकड़े बर्फ़ ( कुटी हुई)
  • 1 / 4 चम्मच भुना – पिसा – जीरा |

विधि – सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर गैस पर रखे फिर उसमें चाय पत्ती डाले, पानी उबल जाने पर उसमें चीनी, चाय का मसाला और जीरा डाले | 5-7 मिनट उबलने दें | फिर उसे छान करके उसमे दोनों नमक और नींबू का रस मिला दें अंत में बर्फ करके ब्लेंडर से ब्लेंड करलें | पुदीना पत्ता से सजा करके एकदम ठंडी टी सर्वे करें | ये बहुत ही रेफ्रेशिंग ड्रिंक है | पीते ही सारी थकान दूर हो जाती है |

Advertisement
नुस्खे
1 पकोड़े अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए पकोड़ों के घोल में थोडी सी अजवायन और सोंठ का पाउडर मिला देना चाहिए |
नुस्खे
2 पकोड़ों को अधिक नरम बनाने के लिए घोल में थोडा सा खाने का सोडा और १-२ चम्मच गरम तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लेना चाहिए |
नुस्खे
3 कोफ्ते तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए | ठंडे तेल में डालने से कोफ्ते फट जातें है | लेकिन कोफ्ते डालने के बाद आंच धीमी कर देनी चाहिए अन्यथा कोफ्ते अन्दर से कच्चे तरह जायेगें |
नुस्खे
4 अगर आप २ घंटे में काबुली चने भिगाना चाहती तो थर्मस में गरम पानी डालकर चने भीगा दें |
September 2010
M T W T F S S
« Jul    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930