जेली इन कस्टर्ड सॉस (Double Jelly In Custard Sauce)

Double Jelly in Custard Sauce
जेली इन कस्टर्ड सॉस (Double Jelly In Custard Sauce)
सामग्री -
काफी जेली के लिए -
- 1/2 प्याला पानी
- 3 छोटे चम्मच जिलेटिन
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- 2बड़े चम्मच काफी
- 1/2 छोटा चम्मच विनेगर (citric acid)
संतरे की जेली के लिए -
- 3/4 प्याला पानी
- 1/2 प्याला संतरे का रस
- 3 छोटे चम्मच जिलेटिन
- 1/4चम्मच नारंगी का एसेंस
- 1/4 चम्मच नारंगी रंग
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच विनेगर (citric acid)
कस्टर्ड के लिए -
- 1/2 लीटर दूध
- 11/2बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर(वनिला)
4 बड़े चम्मच चीनी
विधि – काफी जेली के लिए गरम पानी में जिलेटिन ,चीनी और सिट्रिक असिड घोलें | इसके उबलने पर उसमें काफी मिलाकर उतारें और ठंडा होने दें |फिर फ्रीज़र में सेट होने के लिए रखें | संतरे की जेली के लिए पानी में जिलेटिन, चीनी और सिट्रिक असिड घोलें | इसे उबलने पर उतार कर नारंगी का रस, एसेंस और रंग डालें | ठंडा होने पर फ्रीज़र में रखें |
कस्टर्ड-सॉस के लिए – कस्टर्ड सॉस के लिए दूध व चीनी उबालें | इसी में से थोडा सा दूध अलग रखे | उस ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर घोलें |इसे उबलते दूध में चम्मच चलते हुए मिलाये ताकि गुठली (lumps) न पड़ें | इसे दो मिनट पका कर ठंडा करें | दोनों जेली को मनपसंद आकर में काटें | सर्विंग बोवल में जेली सजाये उसके ऊपर कस्टर्ड सॉस डाल कर सर्व करें |