Archive for July, 2009
चिवडा ढोकला (Chiwada Dhokala)

Chiwada-Dhokala
चिवडा ढोकला (Chiwada Dhokala)
सामग्री -
- 2 कप पतला चिवडा
- 2 चम्मच सूजी
- 2 कप दही (Curd)
- 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच इनो (fruit salt)
तड़के के लिए -
- 1 चम्मच तेल
- 8-10 नीम पत्ते
- 2 हरी मिर्च
- चुटकी भर हींग
- 1 चम्मच राई
विधि – चिवडे को पानी से धो लें | इसमें सूजी व दही मिलाकर आधा घंटे के लिए रख दें | अब मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च मिक्स करें |non-stick कडाही में तेल गरम करे | उसमें तैयार मिश्रण और इनो डालकर चलायें | मिश्रण को धीमी आंच पर wooden-spoon से चलायें | जब मिश्रण गाढा होकर ज़माने लायक हो जाये तो उसे चिकनाई लगी थाली में जमा दें | ठंडा हो पर मनचाहे आकार में काट लें | तड़के के लिए तेल गरम करें | उसमें राई, हींग हरी मिर्च और नीम पत्ता डालें | इसे ढोकलों के ऊपर डाल दें |
पत्तागोभी पुडिंग (Cabbage Puding)

Cabbage Puding
पत्तागोभी पुडिंग (Cabbage Puding)
सामग्री -
- 2 कप पत्तागोभी(बारीक़ कटी)
- 1 लीटर मलाई वाला दूध( Full Cream Milk)
- 6 चम्मच मिल्क पाउडर
- 2 बड़े चम्मच सूखे मेवे(dry fruits)
- 1 चम्मच चिरोंजी
- 1 चम्मच किशमिश
- 4 बड़े चम्मच चीनी
- 10-12 केसर के रेशे
- 1 चम्मच घी
विधि – कडाही में घी डालें | गर्म होने पर पत्तागोभी डालकर भुनें |दूसरी तरफ एक भरी तली के पेन में दूध गरम करें | इसमें दूध पाउडर और भुनी पत्तागोभीडालें | धीमी आंच पर दूध गाढा होने तक पकाएं | मिश्रण अच्छी तरह गाढा हो जाये तो उसमें कटे मेवे, चीनी और केसर को थोड़े से गुलाब जल में घोलकर मिला दें | 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं | आंच से उतारकर सर्विंग डिश में डाल कर फ्रीज़ में ठंडा होने के लिए रख दें |
पोटेटो वंडर (Potato Wonder)
पोटेटो वंडर (Potato Wonder)
सामग्री -
- 4 आलू
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- 1/2 प्याला खट्टी क्रीम
- 1/4 प्याला उबला भुट्टे के दाने (Corn)
- 1/4 चम्मच हरा धनिया कटा
- 1/2 चम्मच सफ़ेद मिर्च (white paper)
- 1/2 चम्मच नमक
- 1/4 चम्मच हरी मिर्च कटी
- 2 बड़े चम्मच चीज़

Potato Wonderबड़े चम्मच चीज़
विधि – आलू छिलके सहित अच्छी तरह धोकर ओवेन में नरम होने तक पकाएं | थोडा ठंडा होने पर बीच में से थोडा खाली करें | अन्दर-बहार मक्खन लगादुबारा बेक करें | अच्छी तरह पक जाने पर निकाल कर ठंडा करें | क्रीम, चीज़, नमक, धनिया और कोर्न मिलाकर रखें | इसमें आलू का निकला हुआ गूदा भी मिला दें | इसे आलू में भरें |
सूखे पुदीने की चटनी (Chutney of Dry Mint)

Pudina Chutney
सूखे पुदीने की चटनी
सामग्री -
- 1 कप सूखा पुदीना
- 2 बड़े चम्मच अमचुर पाउडर
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 नींबू का रस
- 2 हरी मिर्च (हरी मिर्च की जगह सूखी लाल मिर्च भी ले सकते है )
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 चम्मच काला नमक
विधि – पुदीना, अमचुर और लालमिर्च को 2 घंटे भीगा दें | फिर बारीक़ पीस लें | पुदीना -पेस्ट में सारे मसाले डाल दें | कडाही में तेल गरम करे और जीरा चटकाएं | फिर पुदीना पेस्ट डाल कर पकाए | गैस बंद करके नींबू का रस मिलाएं |
नोट – इसे कच्चा भी खाया जा सकता है |
छोले (Chhole)

Chhole
छोले
सामग्री -
- 250 ग्राम काबुली चना (रात भर पानी में भीगा )
- 50 ग्राम चना दाल (रात भर पानी में भीगी )
- 1/2कप stir-fried cabbage(गोभी)
- 1 छोटा कच्चा केला(उबालकर mesh किया हुआ)
- 1 टमाटर कटा
- 1/2 चम्मच अजवायन
- 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1/4 चम्मच सोंठ पाउडर
- 2 हरी मिर्च कटी (हरी मिर्च के स्थान पर सूखी लाल मिर्च भी ले सकते है )
- 1/2 कप सूखा हरा धनिया
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 3 बड़े चम्मच तेल
- 1 चम्मच मक्खन
- 1 चम्मच लाल मिर्च
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच काली मिर्च
- 1 चम्मच अमचुर(dried mango)
- 2 लोंग
- 6-7 आंवला
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2 तेज पत्ता
- 1 चुटकी हींग
- नमक स्वादानुसार
विधि – चना और चना दाल दोनों को आंवला, 1 चम्मच तेल और नमक के साथ कुकर में डाल कर 6-7 सिटी लगवाएं | कडाही में तेलऔर मक्खन गरम करें| फिर उसमें तेजपत्ता,हींग, जीरा और लोंग डालें |फिर अजवायन भुने |फिर बारीक़ कटी गोभी भुने | उसके बाद टमाटर डालें | फिर केला add करें | उसके बाद सारे मसाले डाल कर चलायें |अंत में चना और चना दाल डाल दें (पानी के साथ ) | 10 मिनट ढककर पकाएं | जब तेल छोड़ दे तब गैस बंद कर दे और नींबू और सूखा हरा धनिया से garnish करें |
चातुर्मास में भोजन ( Foods to eat during Chaturmash)
१ आलू के स्थान पर कच्चा केला -उबालकर, बारीक़ काट कर, smash करके या फिर grate करके भी use कर सकतें है | सूखे आलू chips या fingers भी सब्जी बनाने के लिए उसे कर सकतें है |
२ प्याज के स्थान पर chopped stir-fried cabbage(पत्ता गोभी को २ मिनट गरम पानी में रख कर तुंरत ठंडे पानी डाल दे ) स्तेमाल की जा सकती है |
३ अदरक के स्थान पर सोंठ use करें |
४ लहसुन के स्थान पर अजवायन और दालचीनी use करें |
५ हरी सब्जियों के स्थान पर सूखी हरी सब्जियां जैसे पान मेथी स्तेमाल करें |
६ सूखी सब्जियां जैसे सूखी लौकी, तोरी, फलियाँ, भिन्डी आदि सब्जियां भी use कर सकते हैं |
७ सब्जियां जैसे राजमा, लोबिया, मूंग, केर, सांगरी, कुमटिया, गुंदा, घाट, करबा, गट्टे की सब्जी, बड़ी, पिथोड़ की सब्जी, चना दाल, दाल-चावल, खिचडी, इमली का रायता, चिले का रायता, रोटी, दलिया,इत्यादी बनाये जा सकते हैं |
फ्रूटी कस्टर्ड मोल्ड (Fruity Custard Mold)

Fruity Custard Mold
फ्रूटी कस्टर्ड मोल्ड (Fruity Custard Mold)
सामग्री -
- 2 प्याले दूध
- 3 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- 2प्याले मिलेजुले कटे फल(mix fruits)
- 10-12 कटे पिस्ते
- 2 बड़े चम्मच किशमिश
- 2 बड़े चम्मच काजू
विधि – 1/2 प्याला ठंडे पानी में कस्टर्ड पाउडर घोल लें |दूध उबल जाये तब उसमें धीरे-धीरे डालें | चीनी मिलाकर गाढा होने तक पकाएं |इसमें सारे मेवे (dry fruits) डाल दें |ठंडा हो जाने पर मोल्ड को चिकना करके उसमे सेट करके फ्रीज़ में2-3 घंटे के लिए रख दें | एक सर्विंग डिश में पलट करके कटे फ्रूट्स से सजाएँ |
जेली इन कस्टर्ड सॉस (Double Jelly In Custard Sauce)

Double Jelly in Custard Sauce
जेली इन कस्टर्ड सॉस (Double Jelly In Custard Sauce)
सामग्री -
काफी जेली के लिए -
- 1/2 प्याला पानी
- 3 छोटे चम्मच जिलेटिन
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- 2बड़े चम्मच काफी
- 1/2 छोटा चम्मच विनेगर (citric acid)
संतरे की जेली के लिए -
- 3/4 प्याला पानी
- 1/2 प्याला संतरे का रस
- 3 छोटे चम्मच जिलेटिन
- 1/4चम्मच नारंगी का एसेंस
- 1/4 चम्मच नारंगी रंग
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच विनेगर (citric acid)
कस्टर्ड के लिए -
- 1/2 लीटर दूध
- 11/2बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर(वनिला)
4 बड़े चम्मच चीनी
विधि – काफी जेली के लिए गरम पानी में जिलेटिन ,चीनी और सिट्रिक असिड घोलें | इसके उबलने पर उसमें काफी मिलाकर उतारें और ठंडा होने दें |फिर फ्रीज़र में सेट होने के लिए रखें | संतरे की जेली के लिए पानी में जिलेटिन, चीनी और सिट्रिक असिड घोलें | इसे उबलने पर उतार कर नारंगी का रस, एसेंस और रंग डालें | ठंडा होने पर फ्रीज़र में रखें |
कस्टर्ड-सॉस के लिए – कस्टर्ड सॉस के लिए दूध व चीनी उबालें | इसी में से थोडा सा दूध अलग रखे | उस ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर घोलें |इसे उबलते दूध में चम्मच चलते हुए मिलाये ताकि गुठली (lumps) न पड़ें | इसे दो मिनट पका कर ठंडा करें | दोनों जेली को मनपसंद आकर में काटें | सर्विंग बोवल में जेली सजाये उसके ऊपर कस्टर्ड सॉस डाल कर सर्व करें |
स्वीट मखाने
स्वीट मखाने
सामग्री -
- 100 ग्राम मखाने
- 250ग्राम चीनी
- 5-6 बूँद गुलाब जल
- तलने के लिए घी
विधि – फूल मखानों को साफ़ करके धीमी आंच पर घी में तल ले|चीनी की तीन तार की चाशनी (syrup) बनाकर उसमें 5-6 बूँद गुलाब जल की डाल कर मखानों को उसमें डाल दे | ठंडे होने पर मीठे मखानों का मजा लें | इन्हें container में store करें |
लहसुन की स्पेशल चटनी (Garlic Special Chutney)

Garlic-Chutney
लहसुन की स्पेशल चटनी (Garlic Special Chutney)
सामग्री -
10-12 लहसुन की कलियाँ
2मीडियम साइज़ के प्याज कटे हुए
1 हरी मिर्च कटी
1 टमाटर कटा हुआ
1/4 चम्मच हल्दी
2 लाल मिर्च
2 बड़े चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच गरम मसाला
2 तेज पत्ता
1/2 चम्मच अमचुर(dry mango)
विधि – सबसे पहले लाल मिर्च को पानी में भीगा करके 1 घंटे के लिए छोड़ दें | फिर लहसुन को छील करके लाल मिर्च के साथ बारीक़ पीस लें | अब तेल गरम करके उसमें तेज पत्ता डालें | फिर जीरा और हींग डालें | उसके बाद लहसुन और लाल मिर्च का पेस्ट और नमक डाल कर भुने | फिर उसमे प्याज भुने | प्याज पिंक होने लगे तब उसमें हल्दी पाउडर डालें | last में टमाटर डाल कर नरम होने तक पकाएं | अमचुर डाले | जब चटनी तेल छोड़ दे तब गैस बंद कर दें |