चिवडा ढोकला (Chiwada Dhokala)

Chiwada-Dhokala

Chiwada-Dhokala

चिवडा ढोकला (Chiwada Dhokala)
सामग्री -

  • 2  कप पतला चिवडा
  • 2 चम्मच सूजी
  • 2 कप दही (Curd)
  • 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच इनो (fruit salt)

तड़के के लिए -

  • 1 चम्मच तेल
  • 8-10  नीम पत्ते
  • 2 हरी मिर्च
  • चुटकी भर हींग
  • 1 चम्मच राई

विधि – चिवडे को पानी से धो लें | इसमें सूजी व दही मिलाकर आधा घंटे के लिए रख दें | अब मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च मिक्स करें |non-stick कडाही में तेल गरम करे | उसमें तैयार मिश्रण और इनो डालकर चलायें | मिश्रण को धीमी आंच पर wooden-spoon से चलायें | जब मिश्रण गाढा होकर ज़माने लायक हो जाये तो उसे चिकनाई लगी थाली में जमा दें | ठंडा हो पर मनचाहे आकार में काट लें | तड़के के लिए तेल गरम करें | उसमें राई, हींग हरी मिर्च और नीम पत्ता डालें | इसे ढोकलों के ऊपर डाल दें |

पत्तागोभी पुडिंग (Cabbage Puding)

Cabbage Puding

Cabbage Puding

पत्तागोभी पुडिंग (Cabbage Puding)
सामग्री -

  • 2 कप पत्तागोभी(बारीक़ कटी)
  • 1 लीटर मलाई वाला दूध( Full Cream Milk)
  • 6 चम्मच मिल्क पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच सूखे मेवे(dry fruits)
  • 1 चम्मच चिरोंजी
  • 1 चम्मच किशमिश
  • 4 बड़े चम्मच चीनी
  • 10-12 केसर के रेशे
  • 1 चम्मच घी

विधि – कडाही में घी डालें | गर्म होने पर पत्तागोभी डालकर भुनें |दूसरी तरफ  एक भरी तली के पेन में दूध गरम करें | इसमें दूध पाउडर और भुनी पत्तागोभीडालें | धीमी आंच पर दूध गाढा होने तक पकाएं | मिश्रण अच्छी तरह गाढा हो जाये तो उसमें कटे मेवे, चीनी और केसर को थोड़े से गुलाब जल में घोलकर मिला दें | 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं | आंच से उतारकर सर्विंग डिश में डाल कर फ्रीज़ में ठंडा होने के लिए रख दें |

पोटेटो वंडर (Potato Wonder)

पोटेटो  वंडर (Potato Wonder)
सामग्री -

  • 4 आलू
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1/2 प्याला खट्टी  क्रीम
  • 1/4 प्याला उबला भुट्टे के दाने (Corn)
  • 1/4 चम्मच हरा धनिया कटा
  • 1/2 चम्मच सफ़ेद मिर्च (white paper)
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1/4 चम्मच हरी मिर्च कटी
  • 2  बड़े चम्मच चीज़
Potato Wonder

Potato Wonderबड़े चम्मच चीज़

विधि – आलू छिलके सहित अच्छी तरह धोकर ओवेन में नरम होने तक पकाएं | थोडा ठंडा होने पर बीच में से थोडा खाली करें | अन्दर-बहार मक्खन लगादुबारा बेक करें | अच्छी तरह पक जाने पर निकाल कर ठंडा करें | क्रीम, चीज़, नमक, धनिया और कोर्न मिलाकर रखें | इसमें आलू का निकला हुआ गूदा भी मिला दें | इसे आलू में भरें |

सूखे पुदीने की चटनी (Chutney of Dry Mint)

Pudina Chutney

Pudina Chutney

सूखे पुदीने की चटनी
सामग्री -

  • 1 कप सूखा पुदीना
  • 2 बड़े चम्मच अमचुर पाउडर
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 नींबू का रस
  • 2 हरी मिर्च (हरी मिर्च की जगह सूखी लाल मिर्च भी ले सकते है )
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/4 चम्मच काला नमक

विधि – पुदीना, अमचुर और लालमिर्च को 2 घंटे भीगा दें | फिर बारीक़ पीस लें | पुदीना -पेस्ट में सारे मसाले डाल दें | कडाही में तेल गरम करे और जीरा चटकाएं | फिर पुदीना पेस्ट डाल कर पकाए | गैस बंद करके नींबू का रस मिलाएं |

नोट – इसे कच्चा भी खाया जा सकता है |

छोले (Chhole)

Chhole

Chhole

छोले
सामग्री -

  • 250 ग्राम काबुली चना (रात भर पानी में भीगा )
  • 50 ग्राम चना दाल (रात भर पानी में भीगी  )
  • 1/2कप stir-fried cabbage(गोभी)
  • 1 छोटा कच्चा केला(उबालकर mesh किया हुआ)
  • 1 टमाटर कटा
  • 1/2 चम्मच अजवायन
  • 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
  • 1/4 चम्मच सोंठ पाउडर
  • 2 हरी मिर्च कटी (हरी मिर्च के स्थान पर सूखी लाल मिर्च भी ले सकते है )
  • 1/2 कप सूखा हरा धनिया
  • 1  चम्मच नींबू का रस
  • 3 बड़े चम्मच तेल
  • 1 चम्मच मक्खन
  • 1 चम्मच लाल मिर्च
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च
  • 1 चम्मच अमचुर(dried mango)
  • 2 लोंग
  • 6-7 आंवला
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 2 तेज पत्ता
  • 1 चुटकी हींग
  • नमक स्वादानुसार

विधि – चना और चना दाल दोनों को आंवला, 1 चम्मच तेल और नमक  के साथ कुकर में डाल कर 6-7 सिटी लगवाएं | कडाही में तेलऔर मक्खन गरम करें| फिर उसमें तेजपत्ता,हींग, जीरा और लोंग डालें |फिर अजवायन भुने |फिर बारीक़ कटी गोभी भुने | उसके बाद टमाटर डालें | फिर केला add करें | उसके बाद सारे  मसाले डाल कर चलायें |अंत में चना और चना दाल डाल दें (पानी के साथ ) | 10 मिनट ढककर पकाएं | जब तेल छोड़ दे तब गैस बंद कर दे और नींबू और सूखा हरा धनिया से garnish करें |

चातुर्मास में भोजन ( Foods to eat during Chaturmash)

१ आलू के स्थान पर कच्चा केला -उबालकर, बारीक़ काट कर, smash करके या फिर grate करके भी use कर सकतें है | सूखे आलू chips या fingers भी सब्जी बनाने के लिए उसे कर सकतें है |
२ प्याज के स्थान पर chopped stir-fried cabbage(पत्ता गोभी को २ मिनट गरम पानी में रख कर तुंरत ठंडे पानी डाल दे ) स्तेमाल की जा सकती है |
३ अदरक के स्थान पर सोंठ use करें |
४ लहसुन के स्थान पर अजवायन और दालचीनी use करें |
५ हरी सब्जियों के स्थान पर सूखी हरी सब्जियां जैसे पान मेथी स्तेमाल करें |
६ सूखी सब्जियां जैसे सूखी लौकी, तोरी, फलियाँ, भिन्डी आदि सब्जियां भी use कर सकते हैं |
७ सब्जियां जैसे राजमा, लोबिया, मूंग, केर, सांगरी, कुमटिया, गुंदा, घाट, करबा, गट्टे की सब्जी, बड़ी, पिथोड़ की सब्जी, चना दाल, दाल-चावल, खिचडी, इमली का रायता, चिले का रायता, रोटी, दलिया,इत्यादी बनाये जा सकते हैं |

फ्रूटी कस्टर्ड मोल्ड (Fruity Custard Mold)

Fruity Custard Mold

Fruity Custard Mold

फ्रूटी कस्टर्ड मोल्ड (Fruity Custard Mold)
सामग्री -

  • 2 प्याले दूध
  • 3 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर
  • 3 बड़े चम्मच चीनी
  • 2प्याले मिलेजुले कटे फल(mix fruits)
  • 10-12 कटे पिस्ते
  • 2 बड़े चम्मच किशमिश
  • 2 बड़े चम्मच काजू

विधि – 1/2 प्याला ठंडे पानी में कस्टर्ड पाउडर घोल लें |दूध उबल जाये तब उसमें धीरे-धीरे डालें | चीनी मिलाकर गाढा होने तक पकाएं |इसमें सारे मेवे (dry fruits)  डाल दें |ठंडा हो जाने पर मोल्ड को चिकना करके उसमे सेट करके फ्रीज़ में2-3 घंटे के लिए रख दें | एक सर्विंग डिश में पलट करके कटे फ्रूट्स से सजाएँ |

जेली इन कस्टर्ड सॉस (Double Jelly In Custard Sauce)

Double Jelly in Custard Sauce

Double Jelly in Custard Sauce

जेली इन कस्टर्ड सॉस (Double Jelly In Custard Sauce)
सामग्री -
काफी जेली के लिए -

  • 1/2 प्याला पानी
  • 3 छोटे चम्मच जिलेटिन
  • 3 बड़े चम्मच चीनी
  • 2बड़े चम्मच काफी
  • 1/2 छोटा चम्मच विनेगर  (citric acid)

संतरे की जेली के लिए -

  • 3/4 प्याला पानी
  • 1/2 प्याला संतरे का रस
  • 3 छोटे चम्मच जिलेटिन
  • 1/4चम्मच नारंगी का एसेंस
  • 1/4 चम्मच नारंगी रंग
  • 3 बड़े चम्मच चीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच विनेगर  (citric acid)

कस्टर्ड के लिए -

  • 1/2 लीटर दूध
  • 11/2बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर(वनिला)

4 बड़े चम्मच चीनी
विधि – काफी जेली के लिए गरम पानी में जिलेटिन ,चीनी और सिट्रिक असिड घोलें | इसके उबलने पर उसमें काफी मिलाकर उतारें और ठंडा होने दें |फिर फ्रीज़र में सेट होने के लिए रखें | संतरे की जेली के लिए पानी में जिलेटिन, चीनी और सिट्रिक असिड घोलें | इसे उबलने पर उतार कर नारंगी का रस, एसेंस और रंग डालें | ठंडा होने पर फ्रीज़र में रखें |
कस्टर्ड-सॉस के लिए – कस्टर्ड सॉस के लिए दूध व चीनी उबालें | इसी में से थोडा सा दूध अलग रखे | उस ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर घोलें |इसे उबलते दूध में चम्मच चलते हुए मिलाये ताकि गुठली (lumps) न पड़ें | इसे दो मिनट पका कर ठंडा करें | दोनों जेली को मनपसंद आकर में काटें | सर्विंग बोवल में जेली सजाये उसके ऊपर कस्टर्ड सॉस डाल कर सर्व करें |

स्वीट मखाने

स्वीट मखाने
सामग्री -

  • 100 ग्राम मखाने
  • 250ग्राम चीनी
  • 5-6 बूँद गुलाब जल
  • तलने के लिए घी

विधि – फूल मखानों को साफ़ करके धीमी आंच पर घी में तल ले|चीनी की तीन तार  की चाशनी (syrup) बनाकर उसमें 5-6 बूँद गुलाब जल की डाल कर मखानों को उसमें डाल दे | ठंडे होने पर मीठे मखानों का मजा लें | इन्हें container में store करें |

लहसुन की स्पेशल चटनी (Garlic Special Chutney)

Garlic-Chutney

Garlic-Chutney

लहसुन की स्पेशल चटनी (Garlic Special Chutney)
सामग्री -
10-12 लहसुन की कलियाँ
2मीडियम साइज़ के प्याज कटे हुए
1 हरी मिर्च कटी
1 टमाटर कटा हुआ
1/4 चम्मच हल्दी
2 लाल मिर्च
2 बड़े चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच गरम मसाला
2 तेज पत्ता
1/2 चम्मच अमचुर(dry mango)
विधि – सबसे पहले लाल मिर्च को पानी में भीगा करके 1 घंटे के लिए छोड़ दें | फिर लहसुन को छील करके लाल मिर्च के साथ बारीक़ पीस लें | अब तेल गरम करके उसमें तेज पत्ता डालें | फिर जीरा और हींग डालें | उसके बाद लहसुन और लाल मिर्च का पेस्ट और नमक डाल कर भुने | फिर उसमे प्याज भुने | प्याज पिंक होने लगे तब उसमें हल्दी पाउडर डालें | last में टमाटर डाल कर नरम होने तक पकाएं |  अमचुर डाले | जब चटनी तेल छोड़ दे तब गैस बंद कर दें |

Advertisement
नुस्खे
1 पकोड़े अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए पकोड़ों के घोल में थोडी सी अजवायन और सोंठ का पाउडर मिला देना चाहिए |
नुस्खे
2 पकोड़ों को अधिक नरम बनाने के लिए घोल में थोडा सा खाने का सोडा और १-२ चम्मच गरम तेल डालकर अच्छी तरह फेंट लेना चाहिए |
नुस्खे
3 कोफ्ते तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिए | ठंडे तेल में डालने से कोफ्ते फट जातें है | लेकिन कोफ्ते डालने के बाद आंच धीमी कर देनी चाहिए अन्यथा कोफ्ते अन्दर से कच्चे तरह जायेगें |
नुस्खे
4 अगर आप २ घंटे में काबुली चने भिगाना चाहती तो थर्मस में गरम पानी डालकर चने भीगा दें |
September 2010
M T W T F S S
« Jul    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930